कोरोना काल के दो साल बाद ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में धूमधाम के साथ मनाया गया दशहरा पर्व
HNN / नाहन
अच्छाई पर बुराई और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, जिला सिरमौर के नाहन स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में भी इस साल धूमधाम के साथ दशहरा मनाया गया। रावण दहन को लेकर पूरा चौगान मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुतला दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। बता दें कि कोरोना काल के चलते 2 साल तक दशहरे का त्यौहार फीका फीका नजर आ रहा था। लेकिन इस साल बिना किसी बंदिशों के लोगों ने धूमधाम से यह त्यौहार मनाया।
बता दे कि नगर परिषद नाहन ने इस बार रावण दहन को लेकर पुतले बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश से आए कारगिरो को सौंपा था। उन्होंने बड़े ही आकर्षक और सुंदर ढंग से रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाए। मुस्लिम कारीगरों ने 40 फीट लंबा रावण का पुतला तैयार किया , जबकि 35 फीट लंबे मेघनाद और 30 फीट लंबे कुंभकर्ण के पुतले भी तैयार गए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





