NDPS / नाहन-कालाअंब रोड पर 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Himachalnow / नाहन
NDPS : जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी सवार दो युवकों को 6.80 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। डिटेक्शन सेल की टीम ने शुक्रवार शाम गश्त के दौरान नाका लगाकर स्कूटी नंबर HP71A-6506 को रोका। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ और पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन
जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी सवार दो युवकों को 6.80 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।डिटेक्शन सेल की टीम ने शुक्रवार शाम गश्त के दौरान नाका लगाकर स्कूटी नंबर HP (71A-6506) को रोका। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (28) पुत्र मोहम्मद रफी निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन तथा अभिनव कश्यप (25) पुत्र राज कुमार निवासी शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने की फिराक में थे, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।