Loading...

Nahan Republic Day / नाहन में गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

मुख्य अतिथि होंगे मंत्री हर्षवर्धन चौहान

Nahan Republic Day : 26 जनवरी को नाहन के चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मंत्री हर्षवर्धन चौहान गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे और उसके बाद आयोजित होने वाले मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस बारे में जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।