Loading...

NDPS / जसूर में 223 ग्राम चिट्टे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में बड़ी सफलता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

NDPS : जिला कांगड़ा के जसूर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिसके दौरान उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कांगड़ा/नूरपुर

पुलिस विभाग के प्रवक्ता के अनुसार एसटीएफ की टीम ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत जसूर क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को आईटीआई के पास चिट्टा तस्करी से जुड़ी विश्वसनीय सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को घेर लिया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 223 ग्राम चिट्टा बरामद किया। बरामदगी के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया गया।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किस नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

नशा तस्करी की सूचना देने की अपील

पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ के तहत प्रदेश पुलिस और एसटीएफ लगातार कार्रवाई कर नशा तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Topics: