Loading...

NDPS / राजगढ़ में 1.69 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Aug 2026 • 1 Min Read

NDPS / सिरमौर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/राजगढ़

पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी कटोली के समीप दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखकर दोनों अपना मोबाइल फोन और एक सिरिंज सड़क किनारे छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उनकी पहचान सचिन (26) निवासी कनेच तथा आदर्श चौहान (25) निवासी पनयाली, तहसील ददाहू के रूप में हुई।

तलाशी में मिली हेरोइन

पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Topics: