Loading...

NDPS / श्री रेणुका जी में 3.15 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 56 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/श्री रेणुका जी

गश्त के दौरान पुलिस ने नवदुर्गा आईटीआई, बड़ौन के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन उन्हें तुरंत पकड़ लिया गया। उनकी पहचान विभोर शर्मा निवासी बड़ौन और अजय तोमर निवासी कोटी धीमान, तहसील ददाहू के रूप में हुई।

मोटरसाइकिल की तलाशी में मिली हेरोइन

पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान 3.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

Related Topics: