Loading...

NDPS / कांगड़ा के शाहपुर में 6.53 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 11 Hours Ago • 1 Min Read

NDPS : कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर थाना क्षेत्र के लद्वाड़ा में कार्रवाई करते हुए 6.53 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कांगड़ा

छापेमारी के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर थाना क्षेत्र के लद्वाड़ा में कार्रवाई करते हुए 6.53 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने नए नेशनल हाईवे के समीप स्थित लद्वाड़ा रेन शेल्टर के पास राम कुमार के घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परभत सिंह उर्फ गौरव (31) निवासी वार्ड नंबर-5, वीपीओ रेहलू, तहसील शाहपुर तथा राम कुमार (32) निवासी वार्ड नंबर-6, वीपीओ लद्वाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच जारी

पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन लोगों तक जुड़ा हुआ है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Topics: