Loading...

NDPS / पांवटा साहिब में 4 किलो 602 ग्राम भुक्की चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

NDPS : सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4 किलो 602 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पांवटा साहिब

पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम 9 जून को गश्त के दौरान टोल बैरियर पांवटा साहिब के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विजय पुत्र राजकुमार निवासी भाटांवाली, तहसील पांवटा साहिब, स्कूटी नंबर HP17H-6190 पर हरबर्टपुर से भूपपुर की ओर आ रहा है और उसके पास भुक्की/चूरा पोस्त की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

स्कूटी की तलाशी में मिली भुक्की

पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 4 किलो 602 ग्राम भुक्की/चूरा पोस्त बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी को 10 जून को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद भुक्की/चूरा पोस्त कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Related Topics: