Loading...

NDPS / नाहन बस अड्डा पार्किंग में युवक से चरस बरामद, मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 20 Jun 2026 • 1 Min Read

NDPS : नाहन में एचआरटीसी बस अड्डा पार्किंग क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 5.270 ग्राम चरस बरामद की है और उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।

नाहन

नाहन थाना पुलिस ने एचआरटीसी बस अड्डा पार्किंग क्षेत्र में एक युवक से 5.270 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जानकारी के अनुसार 18 जून को थाना नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान काकू राम पुत्र तोता राम निवासी गांव भाटगढ़, तहसील रेणुका जी, जिला सिरमौर के कब्जे से 5.270 ग्राम चरस बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Related Topics: