Loading...

NDPS / पांवटा साहिब में 4,796 नशीले कैप्सूल के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

NDPS / सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4,796 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब

पुलिस के अनुसार 5 अगस्त 2026 को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम गश्त के दौरान रैनबैक्सी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा के अंबाला जिले का निवासी रवि विकासनगर की ओर से पांवटा साहिब आ रहा है और उसकी कार में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया।

कार की तलाशी में मिले 4,796 कैप्सूल

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कालाआम्ब, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के कब्जे से कुल 4,796 नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने कैप्सूल कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Topics: