Loading...

NDPS / पांवटा साहिब में युवक से चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 20 Jun 2026 • 1 Min Read

NDPS : पांवटा साहिब में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक के कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पांवटा साहिब

जिला सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब में एक युवक के कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार 18 जून को पांवटा साहिब थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान बद्रीपुर, विश्वकर्मा चौक, देवीनगर और यमुना ब्रिज क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि देवीनगर निवासी ईनाम पुत्र ईकराम के पास नशीला पदार्थ हो सकता है।

सूचना के आधार पर की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में जांच जारी है तथा पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

Related Topics: