Loading...

NDPS: पांवटा साहिब में 2.53 स्मैक/हेरोइन बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

NDPS: पांवटा साहिब पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेकर उसके कब्जे से 2.53 स्मैक/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/पांवटा साहिब

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को थाना पांवटा साहिब की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की ओर से पैदल गर्ल्स स्कूल की तरफ स्मैक या हेरोइन लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और नियमानुसार उसकी तलाशी ली।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान निशु सैनी पुत्र सुरेंद्र, निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में बताई। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.53 स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Topics: