Loading...

NDPS / पुरुवाला में 164 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क खंगालना शुरू किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / पांवटा साहिब

NDPS /सिरमौर जिले के पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चरस की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/पुरुवाला

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

एसआईयू नाहन की टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति क्षेत्र में चरस की तस्करी कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी अपने बैग में चरस लेकर खोदरी माजरी मंदिर के पास लिंक रोड पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

तलाशी में 164 ग्राम चरस बरामद

पुलिस ने मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पीठू बैग से 164 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान शुभम चौहान निवासी देहरादून के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के जरिए पूरे रैकेट का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।