Loading...

NDPS / शोघी में कार से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

NDPS : राजधानी शिमला के शोघी क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिमला

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल शिमला की टीम उप निरीक्षक अम्बी लाल के नेतृत्व में शोघी पुलिस चौकी के समीप गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को वाहन में सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी में मिली हेरोइन

तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से करीब 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव शर्मा (21) पुत्र राजीव शर्मा निवासी शिमला, लवेश गोयल (23) पुत्र विजय कुमार निवासी जिला बिलासपुर, जो वर्तमान में शिमला में किराये पर रह रहा है, तथा शिवम सरसवाल (23) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस थाना पश्चिम में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Topics: