Loading...

NDPS / धर्मशाला में चिट्टा और नकदी मामले की फरार महिला आरोपी 6 माह बाद जालंधर से गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 16 Hours Ago • 1 Min Read

NDPS : पालमपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चिट्टा और नकदी बरामदगी मामले में फरार महिला आरोपी को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के बेटे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

धर्मशाला

पालमपुर में दर्ज मामले में की गई गिरफ्तारी

जिला कांगड़ा पुलिस के तहत पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज चिट्टा और नकदी बरामदगी मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी निशा देवी पत्नी सोनी निवासी गांव बरियाणा डाकघर नागरा तहसील एवं जिला जालंधर पंजाब को विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला पिछले वर्ष 25 नवंबर 2025 को दर्ज मामले के बाद से फरार चल रही थी।

मामले में पहले बेटे की हो चुकी थी गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी महिला के बेटे मोहित कुमार निवासी वार्ड नंबर-12 घुग्गर टांडा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ के दौरान मोहित कुमार ने अपनी माता निशा देवी के साथ मिलकर चिट्टा बेचने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस द्वारा महिला आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

तलाशी के दौरान बरामद हुई थी नकदी और अन्य सामग्री

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घुग्गर टांडा स्थित किराये के कमरे की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान अलमारी से 34 ग्राम चिट्टा, 4 लाख 6 हजार 100 रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें, एक पर्स, आभूषण, पासपोर्ट और मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए थे। बरामद सामग्री को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है मामला

पुलिस थाना पालमपुर में आरोपी मोहित कुमार और निशा देवी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Topics: