Loading...

नेहर पाब स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, कविता कुमारी बनीं अध्यक्ष

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

राजकीय माध्यमिक पाठशाला नेहर पाब में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें कविता कुमारी को अध्यक्ष और अरुण कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करेगी। बैठक में अन्य सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

राजगढ़

राजकीय माध्यमिक पाठशाला नेहर पाब में मुख्य अध्यापिका आशा कुमारी की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से कविता कुमारी को समिति का अध्यक्ष तथा अरुण कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।नवनियुक्त अध्यक्ष कविता कुमारी ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय हित से जुड़े सभी निर्णय अभिभावकों को विश्वास में लेकर लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान अमित क्रांति विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान समिति के अन्य सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। हरदेव सिंह, रजनीश राज, रोहित, मोहित, पूनम, सृष्टा तथा रीना को समिति का सदस्य बनाया गया

Related Topics: