Loading...

नेहरू जयंती पर राजीव भवन में श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने योगदान को किया याद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Nov 2026 • 1 Min Read

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा ने स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को याद किया।

नेहरू जयंती पर राजीव भवन में श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने योगदान को किया याद

शिमला

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा, नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय गावा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शामिल रहे। इनके अलावा कांग्रेस नेता विनीत गौतम, मुकेश भाटिया, एसके सहगल, इंटक महामंत्री उमेश शर्मा, राहुल मेहरा, जगत राम शर्मा, पूर्ण चंद, रूप सिंह ठाकुर, नरेंद्र चंदेल, संजय सैनी, नरेश ठाकुर और हितेंद्र पठानिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।

स्वतंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत में योगदान को किया याद

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में पंडित जवाहरलाल नेहरू का बड़ा योगदान रहा और उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नेहरू बच्चों से बहुत स्नेह करते थे और उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नंदा के अनुसार, देश पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह के कारण उन्हें हमेशा याद रखेगा।

Related Topics: •