Nepal Aircraft Crash: पहाड़ी से टकरा कर नदी में गिरा विमान, 68 यात्री और चार क्रू सदस्य…
नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 72 सीटों वाले यात्री विमान के क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आई है। पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। जानकारी के मुताबिक यति एयरलाइंस के विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी।
72 सीटर इस ATR-72 विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहाड़ी से टकराने के बाद विमान नदी में गिर गया। जिसके बाद से बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। नेपाल पुलिस ने बताया कि 30 शवों को बरामद किया गया है।