Loading...

NDPS / नूरपुर में चिट्टा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

NDPS : नूरपुर पुलिस ने 41.40 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में जांच के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

धर्मशाला

जांच के दौरान पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस जिला नूरपुर के तहत भदरोया क्षेत्र में पकड़ी गई 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22 वर्ष) निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

15 मई को सीआईए टीम ने की थी कार्रवाई

गौरतलब है कि 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया स्थित एक घर में दबिश देकर 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि चिट्टा घर में सिलाई मशीन के नीचे छिपाकर रखा गया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नशे की आपूर्ति श्रृंखला की जांच शुरू की थी।

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि नशे की आपूर्ति और वितरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशे के मामलों में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Topics: