पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा थाना पुलिस ने पुराना कांगड़ा में हनुमान मंदिर घाट के समीप नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 अगस्त 2026 को की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (27), पुत्र प्रशोतम चंद, निवासी गांव रजोल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और शुभम डोगरा (30), पुत्र सुरेश डोगरा, निवासी गांव लदवाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर संख्या 120/2026 दर्ज की है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।