Loading...

NDPS / पालमपुर में कार से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 17 Hours Ago • 1 Min Read

NDPS : जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान एक कार से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पंजाब और कांगड़ा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कांगड़ा

गश्त के दौरान पुलिस ने रोकी संदिग्ध कार

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गश्त और सूचना एकत्रित करने के उद्देश्य से सुरड़ी क्षेत्र में ओम प्रोजेक्ट रोड के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर टैक्सी गाड़ी नंबर (PB01E-7044) को जांच के लिए रोका।

तलाशी में 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद

पुलिस के अनुसार वाहन चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया।

पंजाब और कांगड़ा के तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष (24) पुत्र तरसेम लाल निवासी पीरुबंदा सलेम टावरी गली नंबर-2, नजदीक श्मशान घाट, लुधियाना पंजाब, ईशान (38) पुत्र ज्ञान चंद निवासी खैरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा तथा वरुण सहोता (21) पुत्र दीपक सहोता निवासी सोणी मोहल्ला, भारत नगर चौक, कचहरी के पास पेट्रोल पंप, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

नशा नेटवर्क को लेकर जांच जारी

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। मामले से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Related Topics: