Loading...

NDPS / पांवटा साहिब में नशीली कफ सिरप की खेप बरामद, एक गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 2 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सिरमौर

NDPS : जिला सिरमौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक युवक को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियां बरामद की गईं और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं माजरा क्षेत्र में महिला से मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सिरमौर

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक के कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप की शीशियां बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को एसटीएफ टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि भाटावाली क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल पर नशीली दवाइयों की सप्लाई करने आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोककर तलाशी ली, जहां से उसके कब्जे से 14 शीशियां कोडेक्टस टीआर कफ सिरप बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपी अनिश निवासी देवी नगर पांवटा साहिब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं जिले के माजरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। शिकायतकर्ता रजनी ने आरोप लगाया है कि उसके पति हरीश कुमार और एक अन्य महिला शीतल देवी ने उसके साथ मारपीट की और बाल खींचे। इस दौरान महिला को दाहिने बाजू पर चोट भी आई है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Topics: