पीएम मोदी ने छात्रों को बताए रील्स देखने के नुकसान…..
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी बोर्ड परीक्षा 2024 से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं। आज यानी 29 जनवरी 2024 को दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में यह आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्टूडेंस्ट, टीचर्स और पेरेंट्स के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाम और डर को कम करने के लिए 7वीं बार ‘परीक्षा पे चर्चा की हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि टीचर का स्टूडेंट के साथ का नाता शुरूआत से लेकर परीक्षा आने तक निरंतर बढता रहे तो शायद परीक्षा के दौरान छात्रों पर तनाव की नौबत न आए। शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों के साथ केवल सिलेबस तक ही संबंधित न हों। शिक्षक और छात्र का नाता ऐसा हो कि छात्र छोटी-मोटी समस्या को भी शिक्षक के साथ डिस्कस करने से न हिचकिचाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीएम मोदी ने कहा कि एक के बाद एक रील्स देखते रहेंगे तो समय बर्बाद हो जाएगा, नींद खराब होगी, जो पढ़ा है वो याद नहीं रहेगा। नींद को कम ना आंके। आधुनिक हेल्थ साइंस नींद को बहुत तवज्जोह देता है। आप नींद आवश्यक लेते हैं या नहीं, यह आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज परीक्षा में सबसे बड़ा चैलेंज होता है लिखना, इसलिए अपना ध्यान प्रैक्टिस में रखें।
परीक्षा से पहले विषय के बारे में या जो पढ़ा है वह लिखें फिर खुद ही उसे ठीक करें। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ माता पिता को लगता है कि आज एग्जाम है कि बच्चे को नई पेन लाकर दें, लेकिन मेरा आग्रह है कि जो पेन रोज यूज करता है, वही ले जाने दीजिए, न उसे कपड़ों पर टोकिए, जो पहन रहा है उसे पहनने दीजिए। एग्जाम पर उसे कंफर्ट फील कराइए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





