हिमाचली लोकनृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन
घुमारवीं की अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्यांगना फूलां चंदेल का निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और पीजीआई में उपचाराधीन थीं। उन्होंने घंडालवीं स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से घुमारवीं, बिलासपुर और प्रदेश के कला जगत में शोक की लहर है।
बिलासपुर/घुमारवीं
फूलां चंदेल ने हिमाचली लोक नृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से घट और पूजा नृत्य को व्यापक मंच तक पहुंचाने की दिशा में काम किया। वह शिक्षा विभाग में भी कार्यरत रहीं और कुछ वर्ष पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। उनके निधन से हिमाचली लोक कला जगत ने एक प्रतिष्ठित कलाकार को खो दिया है।