प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त आज पीएम मोदी ने जारी कर दी हैं। दिवाली से पहले देशभर के 8 करोड़ किसानों के खाते में आज 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 16,000 करोड़ रुपये की राशि की 12वीं किस्त जारी कीं। बता दें कि पीएम किसान पोर्टल पर करीब 12 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।
ऐसे लगा सकते हैं किस्त का पता
जैसा कि आज पीएम किसान योजना के अंतर्गत 12वीं किस्त जारी हो गई है, लेकिन अगर आपको अब तक किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो आप सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक की ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं। अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं और अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इससे भी आप जान सकते हैं कि 12वीं किस्त आ गई है या नहीं।
11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये किए गए थे जारी
मोदी ने अपनी सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर मई महीने में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये जारी किए थे। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस योजना के तहत किसानों के खाते में अब तक कुल 11 किस्त के पैसे आ चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पीएम किसान योजना के तहत अब तक 2 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





