पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों के साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा कि देश उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञ है, जिनके साहस, बलिदान और अडिग प्रतिबद्धता ने औपनिवेशिक शासन का अंत सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपने आज भी देश को प्रेरित कर रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना जरूरी है।
