PM Modi Mother Death: पंचतत्व में विलीन हुईं मां हीराबा, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गई है। पीएम मोदी ने हीराबा के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी। इस दौरान पूरा परिवार मौजूद था। पीएम मोदी मुखाग्नि देते वक्त काफी भावुक नजर आए। बता दें कि शुक्रवार को तड़के 100 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
हीराबा मोदी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। हीराबा गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का पार्थिव शरीर गांधीनगर के श्मशान घाट लाया गया। यहाँ पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।