लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

PM Modi Mother Death: पीएम मोदी की मां हीराबा का 100 साल की उम्र में निधन

SAPNA THAKUR | 30 दिसंबर 2022 at 7:46 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा नहीं रही। शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई। पीएम मोदी की मां हीराबा का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हुआ है। हीराबा की उम्र 100 साल थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]