Loading...

POCSO: नाहन कॉलेज में छात्रों को मिली बाल अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

POCSO: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने नाहन के डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बाल अधिकारों और संरक्षण पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी उपायों, विधिक सहायता सेवाओं और नालसा के तहत संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

नाहन

कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, एफटीएससी सिरमौर सुभाष चन्द्र भसीन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने कानून विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। सुभाष चन्द्र भसीन ने पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि विशेष जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना और उनमें विधिक साक्षरता बढ़ाना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कानूनी संरक्षण तथा संबंधित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना भी कार्यक्रम का उद्देश्य रहा, ताकि वे बाल अधिकारों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों को समझ सकें।

विधिक सहायता और नालसा योजनाओं की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नव कमल ने विद्यार्थियों को उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं और नालसा के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को न्याय और सहायता उपलब्ध करवाने में सहायक हैं। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आयोजित इस विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Related Topics: •