Loading...

अस्वस्थ युवक को विधायक विवेक शर्मा ने भेंट की व्हील चेयर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2026 • 1 Min Read

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे युवक विनोद कुमार को व्हील चेयर भेंट कर सहायता प्रदान की। विधायक ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने की बात भी कही।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने रविवार को त्यासर, लठियाणी निवासी विनोद कुमार, सुपुत्र महेंद्र सिंह को व्हील चेयर भेंट की। बताया गया कि विनोद कुमार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, जिसके चलते उन्हें दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने उनके घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और व्हील चेयर प्रदान कर सहयोग किया।

जरूरतमंदों तक पहुंचाना है सहायता

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचकर सहायता प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिंका, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं उम्मीदवार सत्या देवी, पूर्व प्रधान मोहिंद्र सिंह तथा शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की।

Related Topics: