प्रवास / 29 नवंबर से ज्वाली में रहेंगे कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, 6 दिसंबर को सिंचाई परियोजना का उद्घाटन
प्रवास / कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के दौरान वह सात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। प्रवास के अंतिम दिन बनोली खास में उठाऊ सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करने के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
ज्वाली
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रो. चन्द्र कुमार 29 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ और 30 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद एक दिसंबर को नगरोटा सूरियां, 2 दिसंबर को सिद्धपुरघाड़ और 3 दिसंबर को मतलाहड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के समारोहों में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सभी कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होंगे।
कृषि मंत्री 4 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीवीएमसी ज्वाली और 5 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदोआ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लेंगे। ये दोनों कार्यक्रम भी सुबह 11 बजे निर्धारित हैं। इस दौरान वह स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। प्रवास अवधि में कृषि एवं पशुपालन मंत्री का रात्रि ठहराव ज्वाली में रहेगा।
प्रवास के अंतिम दिन 6 दिसंबर को प्रो. चन्द्र कुमार सुबह 11 बजे सीडीपी-जाइका फेज-दो के तहत बनोली खास में उठाऊ सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे। परियोजना के उद्घाटन के बाद वह वहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के साथ उनका 29 नवंबर से शुरू होने वाला ज्वाली विधानसभा क्षेत्र का प्रवास 6 दिसंबर को पूरा होगा।