Loading...

प्रवास / डॉ. धनीराम शांडिल 2 अक्तूबर को कोटला में जयंती समारोह के होंगे मुख्यातिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 58 Mins Ago • 1 Min Read

प्रवास / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 2 अक्तूबर 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वह ग्राम पंचायत मशीवर के कोटला में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

सोलन

जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शांडिल दोपहर 2 बजे कोटला में आयोजित मेला गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह में भाग लेंगे। डॉ. शांडिल के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण विभागों का दायित्व है। उनका यह निर्धारित कार्यक्रम सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास का हिस्सा है।

Related Topics: •