Loading...

प्रवास: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13-14 सितंबर को सिरमौर में करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, जनसमस्याएं भी सुनेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

प्रवास: उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 और 14 सितंबर, 2026 को सिरमौर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह धारवा में पाठशाला भवन के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन और लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा शिलाई तथा कोटी-उतरऊ में लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की दिशा में कार्रवाई करेंगे।

नाहन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 सितंबर को ग्राम पंचायत धारवा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धारवा में पाठशाला भवन के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह धारवा से बडालानी लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री 14 सितंबर को शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण का प्रयास करेंगे। उसी दिन शाम को वह कोटी-उतरऊ में भी स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

Related Topics: