प्रवास: 18 से 22 सितंबर तक सिरमौर में जन समस्याएं सुनेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
प्रवास: उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 से 22 सितंबर, 2026 तक सिरमौर जिले के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं सुनेंगे और स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
सिरमौर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री 18 सितंबर को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सतौन स्थित विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को वह लोक निर्माण विभाग के शिलाई स्थित विश्राम गृह में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
हर्षवर्धन चौहान 20 सितंबर को शिलाई तहसील के उत्री में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 21 सितंबर को उद्योग मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग के शिलाई स्थित विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे।
प्रवास के अंतिम दिन 22 सितंबर को उद्योग मंत्री भैला में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके बाद वह हारलोग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में हर्षवर्धन चौहान ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे।