Loading...

प्रवास: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 से 24 अगस्त तक सिरमौर में रहेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Aug 2026 • 1 Min Read

प्रवास: उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 से 24 अगस्त 2026 तक सिरमौर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पांवटा साहिब पहुंचेंगे, पंजाह में जन समस्याएं सुनेंगे और सराहां में रात्रि ठहराव करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के बाद वह 24 अगस्त को शिमला के लिए रवाना होंगे।

नाहन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 अगस्त को पांवटा साहिब पहुंचेंगे। वह 23 अगस्त को ग्राम पंचायत बिंदला दिगवा के पंजाह में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद पंजाह से सराहां के लिए प्रस्थान करेंगे और रात को सराहां में ठहरेंगे। उद्योग मंत्री 24 अगस्त को सराहां से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Related Topics: •