Loading...

प्रवास / उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 से 16 जून तक सिरमौर दौरे पर, जनसुनवाई व विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 5 Hours Ago • 1 Min Read

प्रवास : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 से 16 जून 2026 तक जिला सिरमौर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसुनवाई, शपथ ग्रहण कार्यक्रम और शैक्षणिक संस्थान में विज्ञान प्रयोगशाला के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नाहन 

चार दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 जून से 16 जून 2026 तक जिला सिरमौर के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 13 और 14 जून को शिलाई स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं सुझावों पर चर्चा करेंगे।

जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में भागीदारी

15 जून को उद्योग मंत्री नाहन में जिला सिरमौर की नव निर्वाचित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उपप्रधानों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों को निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहभागिता

इसके पश्चात उद्योग मंत्री धानला (अंाज भोज) स्थित श्री शिरगुल महाराज मंदिर में आयोजित शांत महायज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे। 16 जून को वे जिज्ञासा परियोजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।