Loading...

Road Closed / ऊना-हमीरपुर मार्ग 15 जून तक बंद, जानिए किन वैकल्पिक रास्तों से होगी आवाजाही

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 5 Hours Ago • 1 Min Read

Road Closed : रेलवे फाटक पर मुरम्मत कार्य के चलते ऊना-हमीरपुर मार्ग को 13 जून सुबह 9 बजे से 15 जून रात 9 बजे तक अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इस दौरान जिला पुलिस ने भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित कर यातायात को सुचारू रखने की व्यवस्था की है।

ऊना

रेलवे मरम्मत कार्य के चलते मार्ग बंद

जिला पुलिस ऊना द्वारा जारी सूचना के अनुसार रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन की मुरम्मत कार्य के कारण ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग को दो दिनों के लिए बंद किया गया है। यह प्रतिबंध 13 जून सुबह 9 बजे से 15 जून रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा, ताकि कार्य को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके।

भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक मार्ग

पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों, बसों और ट्रकों के लिए कुरियाला मोड़–रैंसरी–टका मार्ग निर्धारित किया है। वहीं कार, जीप और मोटरसाइकिल जैसे हल्के वाहन ट्रक यूनियन ऊना–डंगोली–महादेव मंदिर मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे। इसके अलावा हमीरपुर-ऊना-चंडीगढ़ मार्ग के लिए पीरनिगाह चौक–थनाकलां मार्ग तथा हमीरपुर-खुरवाईं-जोल-अंब मार्ग को भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला रखा गया है।

यातायात व्यवस्था और अपील

जिला पुलिस ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने और यातायात संकेतों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 100 और 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Related Topics: