प्रवास / 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक कांगड़ा दौरे पर रहेंगे केवल सिंह पठानिया
प्रवास / उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक जिला कांगड़ा के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह विभिन्न स्कूलों के वार्षिक समारोहों में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे तथा आम जनता की समस्याएं भी सुनेंगे।
शाहपुर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल सिंह पठानिया 30 नवंबर को सुबह 11 बजे प्राइमरी स्कूल बड़ज के अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण और बैडमिंटन कोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। पहली दिसंबर को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे। दोपहर दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज में अल्ट्रासाउंड मशीन जनता को समर्पित की जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह लंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दो दिसंबर को सुबह 10:30 बजे केवल सिंह पठानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे घेरा में अधिकारियों के साथ बरनेटा-घेरा-करेरी-कुठारना-सल्ली सड़क और डलझील के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी के वार्षिक समारोह में भाग लेकर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे।