Loading...

प्रवास / उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

हिमाचलनाउ डेस्क • 54 Mins Ago • 1 Min Read

प्रवास / उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह पेयजल योजना, विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं उन्नयन कार्यों और भंजराडु में जल शक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। उनका यह प्रवास कार्यक्रम 14 से 16 अगस्त तक रहेगा।

चंबा

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री 14 अगस्त की शाम चंबा पहुंचेंगे और परिधि गृह चंबा में रात्रि ठहराव करेंगे। वह 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे चंबा चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के बाद वह चंबा के समीप शक्तिमाता मंदिर के पास सगवां जाएंगे।

पेयजल योजना और जलापूर्ति कार्यों का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे सगवां में गुनू घराट से पुखरोटू तक पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। इस योजना से कंदला, पुखरी, दुलार टिकरी, मसरुड़, प्राहनवी, झुलाडा और सिढकुंड क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसके बाद वह लेसूंई के लिए रवाना होंगे, जहां अपराह्न 4:45 बजे विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

इन कार्यों से ग्राम पंचायत लेसूंई के अंतर्गत बेहनोता, लेसूंई, पधर, कलेई, बियाला और भलूंई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री अपराह्न 5:45 बजे भंजराडु में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के मंडलीय कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह डलहौजी जाएंगे और परिधि गृह डलहौजी में रात्रि ठहराव करेंगे। वह 16 अगस्त को डलहौजी से ऊना जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Topics: