लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी सहित शाह और योगी ने किया मतदान

SAPNA THAKUR | 18 जुलाई 2022 at 10:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आज देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से वोटिंग होनी शुरू हो चुकी है जोकि 5 बजे तक जारी रहेगी। यह वोटिंग आज संसद भवनों और राज्य विधानसभाओं के भवनों में हो रही है। चुनाव में देश के तकरीबन 48,00 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिंहा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

पीएम मोदी-अमित शाह-सीएम योगी ने डाला वोट
राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]