Loading...

प्रियंका वर्मा ने सिरमौर की नई उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

हिमाचलनाउ डेस्क • 30 Apr 2025 • 1 Min Read

नाहन, 30 अप्रैल: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती प्रियंका वर्मा (बैच 2015) ने आज सिरमौर जिले के उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मूल रूप से चंबा जिले से संबंध रखने वाली श्रीमती वर्मा एमबीए की डिग्री धारक हैं और इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि वह जुलाई 2019 से जून 2021 तक सिरमौर जिले में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं, जिससे उन्हें जिले की भौगोलिक और प्रशासनिक स्थितियों की गहरी जानकारी है।

प्रियंका वर्मा इससे पूर्व उपमंडलाधिकारी कंडाघाट और बिलासपुर, तथा हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPPCL) में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने कहा कि वह जिला सिरमौर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।