Loading...

बिलासपुर फोरलेन सड़क हादसा / पंजाब रोडवेज की बस और एक पिकअप के बीच टक्कर, दो घायल। मनाली की ओर से चंडीगढ़ जा रही थी बस

हिमाचलनाउ डेस्क • 31 Dec 2024 • 1 Min Read

Himachalnow / बिलासपुर

चंडीगढ़, बिलासपुर फोरलेन पर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब रोडवेज की बस और एक पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत आनंदपुर साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मनाली की ओर से चंडीगढ़ जा रही बस रास्ते में एक ट्रक को बचाने की कोशिश कर रही थी। ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, जिससे बस चालक ने उसे बचाने के लिए पिकअप गाड़ी से टक्कर ले ली।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। हादसे के बाद सवारियों में हलचल मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया, जिसे बाद में खुलवा कर दिया गया।

इस घटना से संबंधित पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है और मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Related Topics: