Loading...

राहुल गांधी के खिलाफ मामला वापस लेने की मांग, शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को शिमला में प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर के समीप हुए प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस ने एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की।

शिमला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी ने राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय इस मामले पर आपत्ति दर्ज करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। इसमें विपक्ष की भूमिका, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन में उपस्थित पार्टी नेताओं ने एफआईआर वापस लेने की मांग दोहराई।

Related Topics: