Loading...

Railway Recruitment 2024: असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर निकली भर्ती

Ankita • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…..

रेलवे भर्ती बोर्ड सहायक लोको पायलट पद पर 5696 रिक्तियों को भरने जा रहा है। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की रिजनल वेबसाइट्स पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से शुरू होंगे, आवेदन की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 है। आवेदकों का चयन सीबीटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती परीक्षा की तारीख और जरूरी जानकारी परीक्षा से उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क….
आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जबकि अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

स्टेज I परीक्षा में शामिल होने के बाद अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
एएलपी पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों का 10वीं पास होने के बाद एनसीवीटी/एससीवीटी से संबद्ध किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईआईटी किया होना चाहिए।

आईटीआई के लिए पात्र ट्रेडों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो/टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिकल (डीजल), हीट शामिल हैं। इसके अलावा इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, और रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक शामिल हैं।