Loading...

‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है : डॉ. राजीव बिंदल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 28 Jun 2026 • 1 Min Read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन के सकोड़ बूथ पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है, जो राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचा रहा है।

सोलन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को सोलन जिले के कण्डाघाट भाजपा मंडल के सकोड़ बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तियों, नवाचारों, सामाजिक अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है तथा समाज में सेवा, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मधु बिंदल, जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष योगेन्द्र, ग्राम पंचायत प्रधान गीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, मंडल सचिव मीना शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।