मंत्री राजेश धर्माणी 26 जनवरी को सोलन के प्रवास पर
Himachalnow / सोलन
गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे
नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 26 जनवरी, 2025 को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे।
शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि
मंत्री राजेश धर्माणी सुबह 10:40 बजे सोलन के शहीद स्मारक पर जाकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता
इसके उपरांत वह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।