Loading...

राजगढ़-पझौता में दर्दनाक हादसा: पूर्व प्रधान प्रेम सिंह की गिरने से मौत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 2 May 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / रराजगढ़

राजगढ़ -पझौता क्षेत्र की जदोल-टपरोली पंचायत में एक अत्यंत दुःखद घटना सामने आई है, जहाँ 57 वर्षीय भूतपूर्व प्रधान प्रेम सिंह पुत्र स्वर्गीय जालम सिंह की दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 तारीख की शाम प्रेम सिंह अपने घर के बाहर पेशाब करने के लिए निकले थे।

राजगढ़

राजगढ़ -पझौता क्षेत्र की जदोल-टपरोली पंचायत में एक अत्यंत दुःखद घटना सामने आई है, जहाँ 57 वर्षीय भूतपूर्व प्रधान प्रेम सिंह पुत्र स्वर्गीय जालम सिंह की दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 तारीख की शाम प्रेम सिंह अपने घर के बाहर पेशाब करने के लिए निकले थे। रात का समय होने और अंधेरा होने के कारण जैसे ही वह घर के पास बनी सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, अचानक उनका पैर फिसल गया।

संतुलन बिगड़ने से वह सीधे सिर के बल नीचे जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला (आईजीएमसी) रेफर किया गया।अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लगातार इलाज किया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी रही।

करीब 5 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद अंततः प्रेम सिंह ने दम तोड़ दिया। इस दुखद खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को ₹20,000 की फौरी राहत राशि देने की घोषणा की गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।प्रेम सिंह अपने क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति थे और पूर्व प्रधान के रूप में उन्होंने पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Topics: