राजगढ़ में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती, हवन-यज्ञ का आयोजन
Himachalnow / रराजगढ़
राजगढ़ में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई और शिरगुल देवता मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान परशुराम, माता रेणुकाजी व ऋषि जमदग्नि को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
राजगढ़
राजगढ़ में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्री ब्राह्मण सभा की राजगढ़ इकाई के सौजन्य से शिरगुल देवता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम, माता श्री रेणुकाजी और ऋषि जमदग्नि के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया के रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा होने के साथ-साथ शास्त्र और शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता थे। न्याय के पक्षधर होने के कारण उन्होंने जीवनभर अन्याय का विरोध किया और दीन-दुखियों की सहायता को सर्वोपरि माना।कार्यक्रम में विजय भारद्वाज, रविदत्त भारद्वाज, अमित शर्मा, सुभाष शर्मा, सतीश ठाकुर, विकल्प सिंह ठाकुर, रतन हाब्बी, अरुण वशिष्ठ, वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।