लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Raju Srivastav Health Update: 15 दिन बाद होश में आए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

SAPNA THAKUR | 25 अगस्त 2022 at 12:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। राजू श्रीवास्तव को लगभग 15 दिन बाद होश आया है राजू श्रीवास्तव के परिजनों सहित फैंन्स ने राहत की सांस ली है। बता दें कि, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। इस दौरान पूरा देश उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा था। फैंस की दुआएं रंग लाई, राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है।

राजू श्रीवास्तव को लगभग 15 दिन बाद होश आया है। यही नहीं, कॉमेडियन की हालत में भी लगातार सुधार हो रहा है। कॉमेडियन के भतीजे मंयक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को उन्हें आधे घंटे के लिए वेंटीलेटर से हटाया गया था। वहीं राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने भी जानकारी दी कि धीरे-धीरे राजू की तबीयत में सुधार हो रहा है, मगर अभी भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हैं ऐसे में वह फॉलोअर्स व प्रशंसकों से प्रार्थना करते रहने का आग्रह करते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]