Loading...

रामपुरघाट में दड़ा-सट्टा लगवाते व्यक्ति पकड़ा, 1230 रुपये बरामद

PRIYANKA THAKUR • 18 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

पुलिस सहायता कक्ष रामपुरघाट ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्रैशर जोन रामपुरघाट में दबिश दी गई, जहां तेरस महतो निवासी जिला छपरा बिहार को सट्टा लगवाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1230 रुपये की नकदी बरामद की है।

नाहन

पुलिस सहायता कक्ष रामपुरघाट ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगवाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्रैशर जोन रामपुरघाट में दबिश दी गई, जहां तेरस महतो निवासी जिला छपरा बिहार को सट्टा लगवाते हुए पकड़ा गया। आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये का लालच देकर दड़ा-सट्टा करवा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1230 रुपये की नकदी बरामद की है। इस संबंध में जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।